बहुआ। रंजिश में महिला को पीटने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। ललौली थाना क्षेत्र के सुजानपुर निवासी महिला शियादुलारी ने बताया कि पड़ोसी शिवमोहन और पत्नी सुनीता, पुत्री प्रियांशी कई बार छोटी-छोटी बातों को लेकर मारपीट कर चुके हैं। शनिवार सुबह आठ बजे शिवमोहन की पुत्री प्रियांशी गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर सुनीता और पुत्री प्रियांशी ने लोहे की रॉड से पीट दिया। शिवमोहन ने भी पिटाई कर दी। थाना प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।