फतेहपुर। बेटियां होने पर महिला को ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। खागा कोतवाली क्षेत्र के सरायं साबा नगरा गांव निवासी फईमुननिशां ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह खखरेरू थानाक्षेत्र के हकीमपुर ख्ंतबा गांव निवासी शमशाद के पुत्र समीर अहमद के साथ सात फरवरी 2016 को हुआ था। ससुरालियों ने दहेज में दो लाख रुपये और चेन की मांग की। मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे। तीन पुत्रियां को जन्म देने पर ताना देने लगे। पति समीर अहमद, ससुर शमशाद, सास अनारकली, ननद शब्बीना, देवर सादिक ने 12 अगस्त 2025 को पीटकर पुत्रियों सहित घर से निकाल दिया। महिला थाना प्रभारी संगीता यादव ने बताया कि बुधवार को पति समेत पांच ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।