फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति घायल

Sat, 11 Mar 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। सड़क हादसे में गुरुवार रात पत्नी की मौत हो गई। महिला का कोर्ट कर्मी पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के मलांव गांव निवासी रामकुमार रैदास अपनी पत्नी रीना देवी (30) को लेकर इलाज कराने के लिए गुरुवार को शहर आए थे। इलाज के बाद रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। थरियांव थाने के सामने हाईवे पर पीछे से आ रहे किसी वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार हाईवे पर गिरे। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पहुंची। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रीना देवी को मृत घोषित कर दिया। घायल रामकुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल कोर्ट में संविदा कर्मचारी है। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें