फतेहपुर। मामूली विवाद में पत्नी को लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर निवासी सीता देवी ने बताया कि मूल निवास थाना हथगाम का गांव ठाकुरपुर है। वह बच्चों को स्कूल भेजने के लिए 21 मार्च को तैयारी कर रही थीं। पति अर्जुन सिंह ने हथगाम चलने की बात कही। उसने घरेलू काम के चलते मना कर दिया। तभी लोहे की राॅड से पति ने हमला किया। जान से मारने की धमकी दी।
बीच बचाव करने के लिए बेटी आई, तो उसे कमरे में बंद कर दिया। घर से उसे बाहर घसीटकर लाया और मारापीटा। वह गंभीर रूप से घायल है। महिला ने बताया कि उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती है। मारपीट के पीछे जेठानी राजरानी, देवर सत्येंद्र सिंह, सास भानमती, ससुर नरेंद्र सिंह की भूमिका है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।