फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पुनर्विवाह के बाद भी ले रहीं थी विधवा पेंशन, कटा नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पुनर्विवाह के बाद भी कई अपात्र महिलाओं के विधवा पेंशन का लाभ लेने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

सालाना सत्यापन में जानकारी सामने आने के बाद अपात्र महिलाओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं। इसके अलावा करीब 100 मृत महिलाओं की पेंशन रोक दी गई है। सभी ब्लॉकों में जांच अभी जारी है। ऐसे और मामले सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
जनपद में करीब 36 हजार महिलाओं को विधवा पेंशन दी जा रही है। विभाग की तरफ से हर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में इनका सत्यापन कराया जाता है। 13 में आठ ब्लॉकों का सत्यापन हो चुका है। इनमें से करीब 100 महिलाओं की मौत हो चुकी है जबकि कुछ मृतक महिलाओं के परिजनों ने जानकारी दी है, जबकि कुछ नाम सत्यापन में सामने आए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान सत्यापन में पता चला कि करीब 10 महिलाओं ने पुनर्विवाह कर लिया है, लेकिन यह सभी पेंशन का लाभ ले रहीं थीं। जांच में पता चलने के बाद इन सभी की पेंशन रोक दी गई है। बचे हुए पांच ब्लॉकों की जांच अभी की जा रही है। इनमें अन्य नाम सामने आने पर उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
वित्तीय वर्ष 2023-24 में भी मृतक लाभार्थियों के परिजनों व विभागीय जांच में करीब 20 महिलाओं की मौत की जानकारी मिली थी। सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ की पेंशन रोक दी गई थी, जबकि अन्य से लगभग 18,000 रुपयों की वसूली की गई थी। पिछले वित्तीय वर्ष में करीब 49 हजार विधवा पेंशन के लाभार्थी थे।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी ऋषांत कुमार ने बताया कि कुछ लोग अपनी तरफ से जानकारी देते हैं। बाकी विभाग की तरफ से हर वर्ष सत्यापन कराया जाता है। अब तक 100 से ज्यादा अपात्र लाभार्थियों की पेंशन रोकी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें