फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म

Sun, 06 Aug 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पति की मौत के बाद शादी का झांसा देकर महिला से देवर ने दुष्कर्म किया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि एक साल पहले पति की मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद देवर ने शादी का प्रस्ताव रखा। शादी का झांसा देकर दो जनवरी को देवर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन

उसने देवर पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इन्कार कर दिया। विरोध करने पर दो देवर व ननद, नंदोई ने उसके साथ गाली गलौज व मारपीट की। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। हुसैनगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म, गाली गलौज, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। अपराध निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें