फोटो-11-नगर पंचायत असोथर में जेसीबी से नाला सफाई करते कर्मी। संवाद
- अब तक नौ नालों की सफाई हो चुकी और दो नालों में काम जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
असोथर। नगर पंचायत ने बारिश से पहले सभी प्रमुख नाला-नालियों में सफाई अभियान शुरू कर दिया है। आठ जोन में 9 नालों का सफाई कार्य पूरा कर लिया गया। दो नालों में सफाई का काम जारी है। आने वाले दिनों में बचे नालों को भी साफ किया जाएगा। बारिश के दौरान नाला जाम न हो और नगर में जल भराव की स्थित न बने। इस आशय के लिए नालों और नाली की सफाई का निर्देश ईओ एचपी सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष नीरज सिंह सेंगर ने दिया है। बरसात के पहले सभी प्रमुख नालों के सफाई करने का लक्ष्य है। सफाई विभाग की ओर से सफाई अभियान चलाया गया है नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के सभी प्रमुख नालों की सफाई की जा रही है। यह काम आने वाले 15 दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। वहीं ऐसे क्षेत्र की भी सूची बना ली गई है, जहां पर जलभराव की स्थिति बनती है। ऐसे में पानी भरने की समस्या इस बार नहीं होगी।