फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाज गिरी तो गोशाला में बिछाई ईंटें, चरही निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। प्रशासन की कार्रवाई के कुछ घंटे बाद कालिंदी कान्हा गोशाला में ईंटें बिछाईं जाने लगीं। चरही भी बनने लगी है। मंगलवार को बीडीओ व अन्य कर्मचारी दिनभर गोशाला में बैठकर हो रहे कामों की देखरेख करते दिखे।
विज्ञापन

विजयीपुर ब्लॉक क्षेत्र के हरदासपुर मजरे गढ़ा में कालिंदी कान्हा गोशाला में फैली अव्यवस्थाओं की कई खबरें अमर उजाला ने प्रकाशित की। निरीक्षण और जांच में लापरवाही मिलने पर सीडीओ सूरज पटेल ने तत्कालीन सचिव लवलेश मिश्रा को निलंबित कर दिया। जबकि मौजूदा सचिव आकांक्षा मिश्रा की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही एसडीएम मनीष कुमार, तत्कालीन बीडीओ गिरिजा पांडेय, वर्तमान बीडीओ शकील अहमद, प्रधान ननबुद्दी देवी, पशु चिकित्साधिकारी डा. रमेश चंद्र को नोटिस देकर अव्यवस्था का जवाब मांगा है।
मंगलवार को बीडीओ शकील अहमद, जेई संजय श्रीवास्तव, एडीओ कोआपरेटिव शरद विक्रम, सचिव पंकज सिंह, चंद्रप्रकाश आदि कर्मचारी सुबह गोशाला पहुंचे और कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

बीडीओ शकील अहमद ने बताया कि भूसा पर्याप्त मात्रा में है। चारा खाने के लिए चरही बनाई जा रही है और खड़ंजा भी लग रहा है। जल्द ही एक अतिरिक्त टिनशेड का निर्माण भी हो जाएगा। मवेशियों की संख्या अधिक है, इसलिए कुछ मवेशी दूसरी गोशाला भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें