फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: यूनिवर्सिटी खेल मशाल प्रचार यात्रा का हुआ स्वागत

Sat, 06 May 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खेल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के तृतीय संस्करण की प्रचार मशाल रैली का शुक्रवार की शाम स्पोर्ट स्टेडियम शांतिनगर में स्वागत किया गया। डीएम श्रुति और सीडीओ मशाल रैली की अगुवानी की।
विज्ञापन

खेल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के तृतीय संस्करण की शुरुआत 25 मई से होगी। समापन तीन जून को होगा। खेलों के प्रचार के लिए प्रदेश से चार मशाल रैली प्रचार वाहन अलग-अलग दिशाओं से निकाले गए। मशाल रैली को मुख्यमंत्री ने लखनऊ से झंडी दिखाकर रवाना किया। मशाल रैली स्पोर्ट्स स्टेडियम में शाम 5.30 बजे पहुंची। मशाल का स्टेडियम में खिलाड़ियों ने जोश के साथ स्वागत किया और फोटो सेल्फी भी ली।
मशाल के साथ जिले के खिलाड़ियों ने दौड़ भी लगाई। फतेहपुर के क्रिकेटर रवि भी मशाल जुलूस के साथ चल रहे थे। रैली पटेल नगर चौराहे से गुजरी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम और विशिष्ट अतिथि सीडीओ ने मशाल रैली के टीम लीडर हरिओम, लक्ष्मण पुरस्कार विजेता रविकांत मिश्रा रहे। इसके अलावा राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित राष्ट्रीय हॉकी टीम के सदस्य आयुश द्विवेदी, लखन सिंह सदस्य जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति आदि रहे। संचालन क्रीड़ा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें