फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: औद्योगिक क्षेत्र में जलभराव, रास्ता बंद, आवागमन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। औद्योगिक क्षेत्र चौडगरा की सड़कों पर जलभराव होने से लोगों ने आना जाना बंद कर दिया है। उद्यमियों ने उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं निकला।
विज्ञापन

मलवां ब्लाक के चौडगरा रामपुर क्षेत्र फेज-1 में 24 फैक्टरियां स्थापित हुई थी। वर्तमान में आधी से ज्यादा फैक्टरी बंद हैं। ब्रेड फैक्टरी समेत लगभग 10 छोटी फैक्टरियां संचालित हैं। दूध की दो डेयरियां भी स्थापित हैं। इनमें लगभग 300 कर्मचारी काम करते हैं। औद्योगिक क्षेत्र में जल निकास की व्यवस्था नहीं होने से फैक्टरियों से निकालने वाला पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। सड़क पर जलभराव होने के कारण आमजन को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। अपर सांख्यिकी अधिकारी पवन चौधरी ने बताया कि पानी निकासी के लिए सर्वे किया जा चुका है। बजट मिलते ही समस्या का हल निकल आएगा।


आद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में जलभराव की समस्या काफी पुरानी है। निजी तौर पर जेसीबी लगाकर सफाई कराते हैं, जिससे जलभराव न हो। उद्योग बंधु की बैठक में समस्या से अवगत कराया जा चुका है। अभी तक कोई हल नहीं निकला।
विज्ञापन

राजेश मिश्रा, प्रबंधक मां वैष्णो डेयरी चौडगरा

आद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में ब्रेड व डेयरी में पानी का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है। जलभराव से उठती दुर्गंध से काफी परेशानी होती है। अधिकारियों को पानी निकासी का हल जल्दी निकालना चाहिए।
विज्ञापन

रमाकांत तिवारी, दुग्ध व्यवसायी
.................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें