फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28.79 करोड़ से 61 ग्राम पंचायतों में पहुंचेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत जनपद की 61 ग्राम पंचायतों में पेयजल और स्वच्छता अभियान के लिए सरकार ने 28.79 करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। चयनित ग्राम पंचायतों में यह धनराशि खर्च होगी। इससे इन गांवों की स्थिति में खासा सुधार होगा। साथ ही लोगों को स्वच्छ पेयजल भी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

61 ग्राम पंचायतों को मॉडल गांव बनाने की दिशा में यह बजट अहम होगा। इसके साथ ही दो अन्य मदों से भी धनराशि खर्च करने की व्यवस्था होगी। गांवों की सूरत बदलने के लिए कुल 51.92 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। पहला मद स्वच्छ भारत मिशन है। इसके तहत 28.79 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह धनराशि ग्राम पंचायतों में खर्च होगी। दूसरा मद 15 वित्त आयोग का होगा। इसमें कुल 12.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह धनराशि पहले से ग्राम पंचायतों के खाते में पड़ी हुई है। तीसरा मद मनरेगा का होगा। जिसके तहत 10.58 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
....
बहलोलपुर ऐलई, बुदवन, कटोघन, मंडवा, मोहम्मदपुर गौंती, कस्बा सोहन, चंदापुर, दपसौरा, गोहरारी, दतौली, जरौली, कौंडर, कोड़ार, ललौली, सरकंडी, अयाह, बड़ा गांव, गम्भरी, शाह, सिमौर, छेउका हुसैनगंज, जमरावां, मवई, जहांगीर नगर, खैरई, पौली, ओरेई, हसवा, खेसहन, कुसुम्भी, नरैनी, रामपुर थरियांव, रमवा पंथुवा, सातो धरमपुर, संवत, सेमरा मानापुर, सिठौरा, खूंटा, मंडराव, सिजौली, अभयपुर, डीघ, गुनीर, जाफराबाद, कोरसम, कोटिया, मलवा, मौहार, कोराई, सनगांव, गढ़ा, खासमऊ, रायपुर भसरौल, रामपुर, सरौली, टेनी व विजयीपुर शामिल है।
विज्ञापन

.....
इनसेट-
ब्लॉक की पंचायतों का दी गई धनराशि:-
------------------------------------------
ब्लॉक - पंचायत संख्या - राजस्व गांव - धनराशि
------------------------------------------
ऐराया - 6 - 11 - 4.50 करोड़
अमौली- 3 - 3 - 2.20 करोड़
असोथर - 6 - 6 - 5.49 करोड़
बहुआ - 7 - 8 - 5.88 करोड़
देवमई - 1 - 1 - 91.33 लाख
धाता - 3 - 5 - 2.26 करोड़
हसवा - 8 - 10 - 8.93 करोड़
हथगाम - 3 - 4 - 2.64 करोड़
खजुहा - 4 - 5 - 2.87 करोड़
मलवा - 8 - 10 - 6.51 करोड़
तेलियानी - 2 - 2 - 1.47 करोड़
विजयीपुर - 7 - 8 - 5.57 करोड़
........................................................
बयान-
स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत 65 गांव चिह्नित हुए थे। इसमें 61 की कार्ययोजना स्वीकृत है। स्वच्छ भारत मिशन का अंश 28.79 करोड़ रुपये आ चुके हैं। शेष रकम ग्राम पंचायतों के पास पहले से है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। - उपेंद्र राज सिंह, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें