फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पांच दिन से जलापूर्ति बाधित, वाटर लाइन फटने से समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। मलवां ब्लाक के गोधरौली गांव में पांच दिन से पानी की टंकी से आपूर्ति बंद है। रेलवे लाइन किनारे वाटर लाइन फटने से समया पैदा हुई है। इससे पानी रेलवे लाइन के किनारे फैल रहा है। गांव में पानी के लिए लोग परेशान हैं। लोगों के निजी सबमर्सिबल का सहारा लेना पड़ रहा है। मवेशियों को लेकर पानी की बड़ी समस्या है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान चंदन दिवाकर ने जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी बिंदकी को पानी की समस्या की लिखित सूचना दी है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल से समस्या के निदान के लिए गुहार लगाई है। शुक्रवार को ट्रैक्टर पंपसेट से तालाब नुमा गड्ढे से पानी निकाला गया। शेष पानी मजदूर लगाकर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
गड्ढे से पानी निकलने के बाद ही फटी पाइप लाइन की खोजबीन हो सकेगी। ग्राम प्रधान चंदन दिवाकर ने बताया पाइप रेलवे लाइन के नीचे है, तो जल निगम मरम्मत करेगा। उसके बाहर के क्षेत्र में होगी, तो ग्राम सभा के मद से वाटर लाइन की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

शाम को जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा देवमई मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला के साथ गोधरौली पहुंचे। विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर जल्द पानी की समस्या ठीक करने का ग्रामीणों को भरोसा दिया।
विज्ञापन

.........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें