फतेहपुर। इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में सोमवार सुबह जल विभाग के एक कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया। शहर के आबू नगर निवासी वसीम (45) का पैर ट्रेन में चढ़ते समय फिसल गया। इससे वह प्लेटफाॅर्म पर गिर गए और पैर बोगी में फंस गया। इससे उनका पैर गंभीर रूप से फ्रैक्चर हो गया। सूचना मिलने पर रेलवे चिकित्सक मौके पर पहुंचे और प्राथमिक उपचार किया। परिजन के आने के बाद वसीम को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। आरपीएफ थाना प्रभारी राजिंदर कुमार ने घटना की पुष्टि की।