फतेहपुर। शहर के दक्षिणी इलाके में 24 घंटे से पेयजल संकट है। देवीगंज चर्च के सामने मुख्य वाटर लाइन फटने से करीब 25 हजार की आबादी में जलापूर्ति बंद है। जलापूर्ति बंद होने के कारण लोग पानी के लिए परेशान हैं। जलकल विभाग की टीम वाटर लाइन की मरम्मत करने में जुटी है लेकिन, अभी तक लीकेज ठीक नहीं किया जा सका है। लोगों का कहना है कि सरकारी हैंडपंप की कमी के चलते परेशानी बढ़ गई है।
शहर में बांदा-सागर रोड पर देवीगंज ओवरब्रिज के नीचे करीब 30 घंटे से मुख्य वाटर लाइन फट गई है। लीकेज का कारण शहर के देवीगंज, गंगानगर, इसाईनपुरवा, अशोकनगर मोहल्लों में जलापूर्ति बाधित है। जलकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि करीब 14 इंच पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। पुरानी पाइप लाइन होने के कारण फिटिंग में दिक्कत आ रही है।
उधर, घरों में पानी की सप्लाई बंद होने के कारण लोगों के रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हैं। जिन घरों में निजी सबमर्सिबल पंप लगे हैं, लोग वहां पानी के लिए लाइन लगाए हैं। मोहल्लों में हैंडपंप यदा-कदा लगे हैं। हैंडपंपों में पानी के लिए भोर पहर लाइन लगती है, लेकिन खपत ज्यादा होने के कारण सुबह होने तक हैंडपंप भी पानी देना बंद कर देते हैं। स्थिति यह है कि चर्च के अंदर लगे नलकूप से लोग बर्तनों में पानी भर कर ला रहे हैं।
कोट
वाटर सप्लाई लाइन का लीकेज अभी तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। पुरानी पड़ी लाइन को हटाकर नए पाइपों की फिटिंग में दिक्कत हो रही है। मंगलवार को मरम्मत के लिए फिर टीम लगाई जाएगी। - विजय कुमार, अवर अभियंता जलकल
बाशिंदों ने बयां की परेशानी