अमर पाल उर्फ श्रवण कुमार उर्फ शोले। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर पाल उर्फ श्रवण कुमार उर्फ शोले। (फाइल फोटो)
बहुआ। सड़क हादसे में चौकीदार के इकलौते पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ललौली थाना क्षेत्र के लदिगवां गांव निवासी सुदामा पासवान थाने के चौकीदार हैं। चौकीदार का पुत्र अमर पाल उर्फ श्रवण कुमार उर्फ शोले (24) हाईवे स्थित घर के बाहर 23 जनवरी की रात करीब 10 बजे सड़क पार कर रहा था। सड़क पार करते समय किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। उसकी शुक्रवार रात मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से मां जीतन देवी, बहन सुधा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह गांव में रहकर मजदूरी करता था। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।