फतेहपुर। जिला कारागार में गांजा की सप्लाई करने में सिपाही/वार्डर अनिल यादव को निलंबित किया गया है। मामला दो जुलाई का है। जेल में तैनात वार्डर अनिल यादव को जेल अधिकारियों ने बैरक में गांजा की सप्लाई करते सीसीटीवी कैमरे में देखा। यह देखकर फौरन तलाशी ली गई। गांजा बरामदगी पर जेल प्रशासन ने नैनी सेंट्रल जेल को रिपोर्ट दी। सेंट्रल अधिकारियों के आदेश पर उसे निलंबित किया गया है। जेलर अनिल कुमार ने बताया कि सिपाही को निलंबित करने के बाद कौशांबी जेल में संबंद्ध किया गया है।