फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिले में हथगाम के मतदाता अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले की दो नगर पालिका समेत आठ नगर पंचायत के मतदान में हथगाम नगर पंचायत अव्वल रही। यहां के मतदाताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। यहां सबसे अधिक 74.40 प्रतिशत मतदान हुआ। दूसरे नंबर पर बहुआ के मतदाताओं ने बाजी मारी। जिले की सभी निकायों में सदर तहसील के मतदाताओं का वोट रुझान सबसे कम रहा। यहां पर लगभग 51.49 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र की दो नगर पालिका व आठ नगर पंचायतों में गुरुवार की देर शाम के बाद मिले आंकड़ों के अनुसार हथगाम नगर पंचायत के मतदाता अव्वल रहे। दूसरे नंबर पर बहुआ के मतदाताओं ने 69.95 प्रतिशत वोट करके अपने अधिकार पर दावेदारी की। तीसरे पायदान पर खागा नगर पंचायत रही। खागा में 63.9 प्रतिशत वोट पड़े। जहानाबाद के मतदाताओं ने 63.67 प्रतिशत वोट करके चौथा पायदान में अपना नंबर तय किया। वहीं, दसों नगरीय निकाय में सबसे कम फतेहपुर सदर के मतदाताओं ने रुचि दिखाई। फतेहपुर नगर पालिका के लिए महज 51.45 प्रतिशत मतदान हुआ।
तहसील क्षेत्र की खागा नगर पंचायत में कुल फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इसमें कुल 54356 मतदाताओं के सापेक्ष लगभग 34733 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया। करीब 63.9 फीसदी वोट खागा नगर पंचायत में दर्ज किया गया। इसी क्रम में किशनपुर नगर पंचायत में 6614 मतदाताओं के सापेक्ष कुल 3848 वोट पड़े। किशनपुर में करीब 58.18 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। हथगाम नगर पंचायत में कुल 9871 मतदाताओं के सापेक्ष 7278 वोट डाले गए। यहां करीब 74.40 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। खखरेरू में कुल 19699 मतदाताओं के सापेक्ष 11553 वोट पड़े, मतदान करीब 58.65 फीसदी दर्ज किया गया। धाता में लगभग 53.10 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यहां पर मतदाताओं की संख्या 22980 है। बता दें कि मतों की संख्या व उनके प्रतिशत में फेरबदल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें