फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एफआईआर की मांग ग्रामीणों ने घेरी कोतवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कटोघन गांव में चोरी और चोरियों के प्रयास के मामले में ग्रामीणों ने कोतवाली का रविवार को घेराव किया। लूट का मामला चोरी में दर्ज करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने एफआईआर की कॉपी पीड़ित पक्ष को दी। बयान के आधार पर धाराएं बढ़ाने का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद ग्रामीण घर लौटे।
विज्ञापन

कटोघन के खैरापुर निवासी शिवराम रैदास के घर सेंध लगाकर चोरों ने नगदी व जेवर चोरी किए थे। गांव में ही दो घरों में चोरी का प्रयास हुआ था। पुलिस ने शिवराम रैदास की तहरीर पर शनिवार को मुकदमा दर्ज किया था। ग्रामीणों के बीच रिपोर्ट दर्ज न होने की चर्चा तेज हो गई। एक ट्रैक्टर भरकर ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और घेराव किया। एफआईआर कॉपी मिलने पर लौट गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर लूट का मुकदमा चोरी में दर्ज करने का आरोप भी लगाया। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि चोरी का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें