बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में नेटवर्क समस्या से नाराज ग्रामीणों ने एक टावर कर्मी को टावर में बांध दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। गांव में करीब दो वर्ष पहले मोबाइल टावर लगाया गया था, पर नेटवर्क की समस्या दूर नहीं हुई। कॉल और इंटरनेट सेवा बाधित रहने से ग्रामीण लंबे समय से परेशान थे। इसी नाराजगी में उन्होंने टावर की देखरेख के लिए पहुंचे कर्मी को पकड़कर बांध दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामले की चर्चा तेज हो गई। पुलिस ने घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इंस्पेक्टर शैलेश सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जानकारी हुई है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।