खखरेरू/ फतेहपुर। धाता ब्लॉक के ग्राम सभा पौली मजरे गढ़वा में पानी टंकी निर्माण में ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना हर घर जल मिशन के तहत लाखों रुपये लागत से ग्राम सभा में पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है। इसमें कार्यदाई संस्था घटिया पीले ईटों से बाउंड्री का निर्माण करा रहा है। घटिया काम को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने बताया की जेई को घटिया निर्माण सामग्री के विषय में बताया गया है, इसके बावजूद ठेकेदार कार्य निरंतर करवाया रहा है। ग्रामीण राजेंद्र सिंह, शुगर सिंह, रामावतार सिंह, मनोज कुमार सिंह आदि ने बताया कि घटिया निर्माण नहीं रोका गया तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।