बिंदकी। बाइकों की भिड़ंत में घायल ग्रामीण की सोमवार सुबह कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा रविवार को कोतवाली क्षेत्र के छीछा मोड़ के पास हुआ था। मेउना गांव निवासी संतोष शुक्ला (55) रविवार को दरियापुर मोड़ के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। लौटते समय छीछा मोड़ के पास उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बिंदकी ले जाया गया। यहां उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।