फतेहपुर। विजयीपुर ब्लॉक क्षेत्र के अंजना भैरों गांव की अस्थायी गोशाला में गोवंशों की देखरेख में गंभीर लापरवाही मिलने पर ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण कुमार को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित ने जांच में लापरवाही पाए जाने पर यह कार्रवाई की। अंजना भैरों स्थित गोशाला में तालाब में कई दिनों तक मृत गोवंश का शव पड़ा रहने का मामला सामने आया था। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की जांच रिपोर्ट में भी लापरवाही की पुष्टि हुई, जिसके बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।