खखरेरू। एक झोलाछाप चिकित्सक के ऑपरेशन करने का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूत्रों की मानें तो यह वायरल वीडियो कस्बे के एक अस्पताल का है। वहां पर झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है, इससे मरीजों की जान को खतरा बना हुआ है। क्षेत्र में संचालित कई अस्पतालों में गलत इलाज, गलत इंजेक्शन और लापरवाही की वजह से पहले भी मरीजों की मौतें हो चुकी हैं। वायरल वीडियो में झोलाछाप डॉक्टर की करतूत स्पष्ट नजर आ रही है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।