फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नहाते समय दो सहेलियां डूबी, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। यमुना में डूबती हुई किशोरी को बचाने में उसकी सहेली ने अपनी जान गवां दी। सहेली की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के वक्त दोनों नदी में नहा रहीं थी।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर मजरे चंदनापुर की रहने वाली मीता (15) पुत्री देवनाथ निषाद व इंद्रमती (8) पुत्री प्रेमचंद्र दोनों रविवार सुबह आठ बजे मवेशियों को चारा लेने के लिए यमुना किनारे गई थी। दोनों अचानक गाजीपुर घाट किनारे पहुंची और नहाने लगी। इस दौरान इंद्रमती नदी में डूबने लगी तो मीता ने उसे पकड़कर बाहर को खींचा।
इससे इंद्रमती तो सुरक्षित हो गई लेकिन मीता गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। इससे पहले की मदद मिलती वह डूब गई। इंद्रमती की सूचना पर परिजन व स्थानीय मल्लाह वहां पहुंचे और खोजबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो घंटे के बाद शव घाट से मिल गया। सूचना पर खागा एसडीएम मनीष कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें