फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: थाने और पोस्ट ऑफिस का लगा रहे पीड़ित चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। मौहार पोस्ट ऑफिस के अंतर्गत गांव पधारा के ग्रामीण थाना और पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि बुधवार को पुलिस ने पोस्ट ऑफिस बुलाया था। यहां पर अब पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी शिकायत देने की बात कह रहे हैं। वे पोस्ट ऑफिस व थाने का चक्कर काट रहे हैं, जबकि आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। उसके बाद भी परेशान किया जा रहा।
गांव पधारा के ग्रामीण बुधवार सुबह मौहार पोस्ट ऑफिस पहुंचे। उन्होंने बताया कि बकेवर धानाध्यक्ष ने पोस्ट ऑफिस बुलाया था। यहां पर पोस्ट मास्टर रमेश चंद्र और बाबू माधव सिंह कहना है कि सभी खातों को चेक किया गया है। जिसका जितना रुपये जमा था, उसे बता दिया गया है। अब सभी लोग शिकायती पत्र लिखकर दें, तो आगे की कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि रोज-रोज बिंदकी, मौहार और बकेवर का चक्कर काटते-काटते थक चुके हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले रखा है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

गांव पधारा के ग्रामीणों ने सुकन्या योजना स्कीम में धनराशि जमा की थी। उन्हें पासबुक में धनराशि अंकित करके दे दी गई, लेकिन पोस्ट ऑफिस में जमा नहीं की गई। ग्रामीणों को आनलाइन जमा धनराशि कम दिखाई दी।
विज्ञापन

इसके बाद शनिवार को मौहार पोस्ट ऑफिस में हंगामा किया। पोस्ट ऑफिस के कर्मियों ने खातों की जांच की। इसमें कई खातों में रकम कम दर्शा रही है। उन्हें अब अपडेट करने की बात कही जा रही है। इस मामले में लाखों के घोटाले की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें