फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल के साथ सब्जी के भाव भी चढ़े

Tue, 02 Aug 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
हरी सब्जी की दुकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। बारिश के सीजन में दाल के साथ सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। इससे आम लोगों का बजट भी गड़बड़ा गया है। टमाटर, परवल, हरी धनिया, मिर्च अब ग्राम में खरीदी जा रही हैं। आसमान छू रहे सब्जियों के दाम से आम लोग खरीदने में कतरा रहे हैं। डेढ़ माह पहले 10 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 50 रुपये किलो बिक रहा है। आलू का भाव दस रुपये से बढ़कर 20 रुपये किलो हो गया है। इस समय कोई भी हरी सब्जी बाजार में 30 रुपये किलो से कम नहीं है। अरहर की दाल 180 रुपये और चने की सौ रुपये प्रति किलो बिक रही है। कई परिवार तो ऐसे हैं जो अब दाल से परहेज करने लगे हैं। दाल के साथ सब्जियों के भाव में भी दो साल से महंगाई देखने को मिल रही है। हर साल जून-जुलाई के महीने में टमाटर, आलू और हरी सब्जियों के भाव आसमान छूने लगते हैं। दाल की महंगाई के बाद लोग सब्जी से ही काम चला रहे हैं। सब्जियों के भाव तेज होने से लोगों में महंगाई का असर दिखाई देने लगा है। आम लोगों के महीने का बजट भी साथ नहीं दे रहा है। भोजन पानी में लिमिट से अधिक रुपये खर्च होने से अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें