फोटो-09-सथरियांव पार्टी कार्यायल में चुनाव के बाद कमेटी के सदस्य। संवाद
फतेहपुर। पासी कल्याण समिति की जिला इकाई की चुनावी प्रक्रिया शहर के सथरियांव में रविवार को संपन्न हुई। पर्यवेक्षक इच्छाराम और रविप्रकाश की देखरेख में अध्यक्ष पद पर वासुदेव पासी निर्विरोध चुने गए। कार्यकारिणी में रमेशचंद्र वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संतोष कैथल कनिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रदीप कुमार पासवान महासचिव चुने गए। इनके अलावा शिवराम उप सचिव, अवधेश कुमार कनिष्ठ उप सचिव, रामदीन को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर सुरेश चंद्र, राकेश कुमार, संदीप कुमार, सचिन कुमार, मुकेश कुमार, गोरेलाल आदि मौजूद रहे।
फोटो-09-सथरियांव पार्टी कार्यायल में चुनाव के बाद कमेटी के सदस्य। संवाद