फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रक से वाराणसी नारकोटिक्स ने 50 लाख का गांजा पकड़ा

विज्ञापन
खागा हाइवे पर देर रात चेकिंग के दौरान पकड़ा गया गांजा का जखीरा। - फोटो : खागा हाइवे पर देर रात चेकिंग के दौरान पकड़ा गया गांजा का जखीरा।
विज्ञापन
खागा। भूसी लदे ट्रक से वाराणसी नारकोटिक्स टीम ने शनिवार रात करीब 50 लाख से अधिक की गांजे की खेप पकड़ी है। गांजा आंध्र प्रदेश से पंजाब प्रांत को लेकर तस्कर जा रहे थे। मौके पर सीओ बृजमोहन राय पहुंचे। सीओ ने बताया कि पंजाब प्रांत के रक्षपाल और खलासी को पकड़ा गया है। यह लोग आंध्रप्रदेश से भूसी भरी लदी ट्रक में गांजा की बोरियों को छिपाकर लेकर जा रहे थे। इनकी लोकेशन वाराणसी नारकोटिक्स को मिली थी। नारकोटिक्स पीछा करते खागा आई। सूचना पर खागा पुलिस ने कैनाल रोड बाईपास पर घेराबंद की। ट्रक की तलाशी में करीब 25 से 30 बोरी गांजा बरामद हुआ है। एक बोरी में करीब 50 किलो के आसपास अनुमानित गांजा है। करीब 50 लाख से अधिक की कीमत का 10 क्विंटल गांजा बरामद हुआ है। सीओ ने बताया कि पूरी जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें