35- एसडीएम को गाड़ी को टक्कर मारने वाली क्षतिग्रस्त वैन
- परिवार के साथ कानपुर की ओर जा रहे थे एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
औंग। एसडीएम की गाड़ी में रविवार रात तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दी। हादसे में एसडीएम और उनका परिवार बाल-बाल बचा है। सभी लोगों को मामूली चोट आई हैं। सदर एसडीएम अवधेश निगम, पत्नी व दो बेटियों साथ रविवार रात कानपुर की ओर जा रहे थे। उनकी गाड़ी थाना क्षेत्र के शुक्लानगर मोड़ के पास हाईवे पर पहुंची। सामने से आ रहे वैन चालक ने एसडीएम की गाड़ी को टक्कर मार दी। वैन की गैस किट अलग हो गई। किट हाईवे पर दूर गिरी। पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीएम और परिवार को हल्की चोट लगी थी। बाकी सभी सुरक्षित थे। थानाध्यक्ष सत्यपल सिंह ने बताया कि उल्टी साइड से वैन आ रही थी। इसी वजह से हादसा हुआ। चालक को भी पकड़ा है। वैन चालक को मामूली चोट आई हैं।