फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वैक्सीन खत्म, 9,157 बच्चों को नहीं लगी दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन संक्रमित मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग उन नौनिहालों को भूल गया जिन्हें कोविड वैक्सीन की पहली डोज तो लगाई गई लेकिन दूसरी अब तक नहीं लगी है। 12 से 14 साल के ऐसे बच्चों की संख्या नौ हजार से अधिक है।
विज्ञापन

कोरोना के पहले और दूसरे काल की भयावह स्थिति को देखते हुए कोविड की दोनों वैक्सीन 15 साल से लेकर 60 साल से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों ने लगवाईं। जिले में 12 से 14 आयु वर्ग के 1,18,213 बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई थी। दूसरी डोज लगाने का सिलसिला शुरू हुआ। 109056 बच्चों को वैक्सीन लगने के बाद खत्म हो गई। 9,157 बच्चों को दूसरी डोज नहीं लग सकी। कोरोना का संक्रमण कम हाेने के बाद स्वास्थ्य प्रशासन और अभिभावक भी बेखौफ हो गए। अब संक्रमण फिर से फैलने लगा है तो दूसरी डोज लगवाने की चिंता सताने लगी है। जिला अस्पताल में वैक्सीन खत्म हो चुकी है है। ऐसे में संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ गया है।

जिले में नौ फरवरी को 13,700 कोविडशील्ड वैक्सीन उपलब्ध कराई गईं थीं। ये वैक्सीन कुछ दिनों में ही खत्म हो गईं। अब जिले में एक भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं हैं। बूस्टर डोज लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे लोग निराश लौट रहे हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के 15 लाख के लक्ष्य के सापेक्ष बूस्टर डोज महज 5,79,549 लोगों को ही लगाई गई है। वहीं, 12 से 14 साल के 1,87,464 बच्चाें को वैक्सीन की पहली डोज व 1,76,620 बच्चों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन


सोमवार को जिले में एक कोरोना संक्रमित मिला है। मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मालूम हो कि 11 अप्रैल के बाद से जिले में हर दिन कोरोना का मरीज मिल रहा है। इसके बाद भी लोग कोविड गाइडलाइन का पालन करने में लापरवाही बरत रहे हैं। लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों में बिना मास्क के ही घूम रहे हैं। ये लापरवाही भारी पड़ सकती है।

डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी वैक्सीनेशन डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि फरवरी में कोविड की वैक्सीन मिली थी। वे खत्म हो चुकी हैं। विभाग से वैक्सीन की मांग की गई थी लेकिन अब तक उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। वैक्सीन होने पर ही बच्चों को भी डोज दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें