फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य के सापेक्ष कुल 82.5 फीसदी लोगों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना टीकाकरण की गति दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। कुल चार दिनों में हुए टीकाकरण में लक्ष्य के सापेक्ष कुल 82.5 फीसदी लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

तीसरे चरण के अंतिम दिन शुक्रवार को लक्ष्य के सापेक्ष 89 प्रतिशत लोगों को टीके लगाए गए। मिशन हास्पिटल में सबसे कम सिर्फ 25 लोगों को टीके लगाए गए। इस तरह से तीसरे चरण के अंतिम दिन कुल 2022 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
कोविड-19 से बचाव के लिए जिले में तीसरी बार दो दिवसीय वृहद टीकाकरण के अंतिम दिन 2227 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया था।
कुल 25 केंद्रों में हुए टीकाकरण में कुल 2022 लोगों ने टीका लगवाया, जो लक्ष्य का 89 प्रतिशत रहा। सुबह 10 बजे से शुरू टीकाकरण शाम पांच बजे तक चला।
पहले टीकाकरण के पहले दिन 16 जनवरी को 66 फीसदी, 22 जनवरी को 86 फीसदी, 28 जनवरी को 89 और 29 जनवरी को भी 89 फीसदी टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें