फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गलत प्रश्नपत्र और ओएमआर सीट बंटने पर हंगामा

Mon, 12 Feb 2024 02:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-22-बिंदकी के जीजीआईसी में परीक्षा देकर बाहर चर्चा करते हुए असंतुष्ट अभ्यार्थी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-23-शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले बरती गई चौकसी। संवाद

-पं. सोहनलाल द्विवेदी बालिका इंटर कालेज बिंदकी में समीक्षा अधिकारी परीक्षा में हुई गड़बड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा में एक केंद्र में गलत प्रश्नपत्र और ओएमआर सीट बंटने पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। परीक्षा कक्ष के बाहर निकले अभ्यर्थियों को मौके पर पहुंचे एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने शांत कराया। इस दौरान करीब 30 मिनट परीक्षा प्रभावित हुई।
पं. सोहनलाल द्विवेदी बालिका इंटर कालेज बिंदकी में पहली पाली की परीक्षा में कक्ष नौ में प्रश्नपत्र और ओएमआर सीट का नंबर भिन्न होने से परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर एसडीएम अनिल कुमार यादव मौके पर पहुंचे। परीक्षा नोडल एडीएम अविनाश त्रिपाठी को सूचित किया गया।
विज्ञापन

बाद में समझाबुझा कर अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल कराने के लिए राजी कर लिया गया। गलत ओएमआर सीट पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 18 बताई जा रही है, हालांकि एडीएम ने इन अभ्यर्थियों की संख्या 11-12 बताई है।
उधर, दो प्रश्नपत्रों वाली परीक्षा में पहली पाली में 13,296 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इनकी जगह 8865 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 4431 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 8818 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 4478 गैरहाजिर रहे।
परीक्षा के नोडल अधिकारी ने बताया कि आयोग को संबंधित त्रुटि की जानकारी दे दी गई है। आयोग ने संबंधित अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं और ओएमआर सीट का मूल्यांकन कराने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

47 अभ्यर्थी बिना दूसरा प्रश्नपत्र दिए बाहर
- पहली पाली में गैरहाजिर परीक्षार्थियों की संख्या 4431 रही। दूसरी पाली में यह संख्या 47 बढ़कर 4478 पहुंच गई। शायद यह अभ्यर्थी पहला पेपर खराब होने के कारण दूसरे पेपर में शामिल हुए बिना चले गए। इनकी समीक्षा अधिकारी परीक्षा अधूरी रहने से पद की ललक भी अधूरी रह गई।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

अवनीश रतन ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें