फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: छह महीने बाद भी राशन की दुकानों पर नहीं शुरू हुई लोकवाणी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कोटेदारों की आय बढ़ाने और लोगों को सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन स्तर से पहल की गई थी। जिसके तहत राशन की दुकानों में जन सेवा केंद्र संचालित करने के निर्देश जारी हुए थे। जनपद में इस योजना को धरातल पर नहीं उतारा जा सका। सरकार की 100 दिन की प्राथमिकता में शामिल जन सुविधा केंद्र खोलने का आदेश छह महीने बाद भी पूरे नहीं हो सके।
विज्ञापन

जिले में कुल राशन कोटेदारों की बात करें तो इनकी संख्या 1028 है। शासन ने मई माह में कोटेदारों की आय बढ़ाने के लिए राशन की दुकानों में जन सेवा केंद्र संचालित करने के लिए निर्देश दिए थे। इसके तहत कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) खोले जाने थे। इससे राशन कार्ड के आवेदन, ई स्टांप की सुविधा, आधार सीडिंग, चलन में राशन कार्ड का डाटा अपडेशन, डुप्लीकेट राशन कार्ड प्रिंट करना, राशन कार्ड का स्टेटस जांचना आदि की सुविधा दी जानी है।
जन सुविधा केंद्र खोले जाने से कोटेदारों की आमदनी बढ़ेगी तो दूसरी ओर आवेदन के लिए कार्ड धारकों व आम लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा, लेकिन वर्तमान स्थिति की बात करें तो अब तक मात्र 127 कोटेदारों ने ही जन सेवा केंद्र संचालित करने के लिए आवेदन किया है। जिनमें से मात्र 42 कोटेदारों की अभी तक आईडी जनरेट हो पाई है। पूर्ति निरीक्षक सिद्धांत कुमार ने बताया कि अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए कोटेदारों को प्रेरित किया जा रहा है। जल्द से जल्द अधिक संख्या में कोटेदारों की आईडी जनरेट कर जन सुविधा केंद्र संचालित करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें