फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल (दुबे गुट) ने बिंदकी तहसील अध्यक्ष अरविंद गुप्ता भारतीय को छह साल के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया है।
रविवार को शहर के हरिहरगंज में हुई संगठन की बैठक में व्यापारी विरोधी गतिविधियों के आरोप में प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने यह कार्रवाई की है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कई व्यापारियों ने बिंदकी अध्यक्ष पर वसूली करने का आरोप लगाया है।
व्यापारियों की शिकायत जांच में सही पाई गई। ऐेसे में बिंदकी अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है। उनके संगठन में व्यापारी से सिर्फ 20 रुपये सदस्यता शुल्क वसूला जाता है। इसके लिए अन्य किसी भी तरह की कोई सहयोग राशि नहीं ली जाती।
बैठक में जिलाध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी, वितरक संघ के जिलाध्यक्ष प्रकाश सिंह, बद्री विशाल गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, वारिंदर सिंह, मोहम्मद अकरम, अरविंद गुप्ता, गौरव गुप्ता, सरदार गुरमीत सिंह, विजय गुप्ता व्यापारी मौजूद रहे।