चौडगरा। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति हादसे में जान गंवाने वाले वायु सेना के जवान आलोक के मलवां ब्लाक के गांव बसावनखेड़ा स्थित घर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।
बसावनखेड़ा के जयसिंह यादव के 32 वर्षीय बेटे आलोक राजस्थान के सूरतगढ़ में एयरफोर्स में तैनात थे। उनकी 19 अगस्त को अपार्टमेंट की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई थी। बुधवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल उनके परिजनों से मिले। महरहा नहर पुल से दरियापुर गांव तक लगभग दो किलोमीटर और दरियापुर पुल से समाधि स्थल तक लगभग 100 मीटर पक्की सड़क बनाने की घोषणा की। सड़क आलोक यादव के नाम से जानी जाएगी। पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव, तौफीक अहमद सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।