फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पिटाई से कोख में पल रहे बच्चे की मौत

Tue, 30 May 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पिटाई से घायल गर्भवती के पांच माह के बच्चे की मौत हो गई। मेडिकल परीक्षण दौरान गर्भवस्था में पल रहे बच्चे की मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने दंपती के खिलाफ गर्भपात और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद निवासी धर्मेंद्र की पत्नी रूपा ने बताया कि बेटे कृष्णा से गांव के विपिन ने दुकान से 25 मई केे गुटखा मंगवाया। उसने बेटे को गुटखा लाने से मना कर दिया। इसी बात पर विपिन गालीगलौज करने लगा। मना करने पर विपिन और पत्नी गीता ने पिटाई की थी। पुलिस ने घायल रूपा को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा। वहां डाक्टर ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने रूपा का पांच माह का बच्चा मृत पाया। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि दंपती पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें