हुसैनगंज और मलवां थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। हुसैनगंज प्रतिनिधि के अनुसार थानाक्षेत्र के नारायणपुर निवासी पंकज यादव (23) ट्रक चालक बंशी के साथ खलासी का काम करता था। ट्रक रविवार तड़के बेरागढ़ीवा के पास ढाबे के बाहर रुका था। किसी काम से पंकज सड़क पार करने लगा।
तभी प्राइवेट बस टक्कर मारती हुई निकल गई। ट्रक चालक उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से मृतक के पिता रमेश, छोटे भाई छोटू, मां कुसुमा का हाल बेहाल हो गया। अल्लीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, असोथर थाना क्षेत्र के रिठवां निवासी प्रदीप (25) मलवां में मजदूरी करता था। वह पैदल रविवार शाम किसी काम से जा रहा था। मलवां थाना क्षेत्र के हाईवे पर कोराईं मोड़ के पास डंपर की चपेट में आ गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। उसकी मौके पर मौत हो चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंची। डंपर मौके से भाग निकला। पुलिस ने पिता दुर्गा प्रसाद को हादसे की सूचना दी है।