फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एक साथ मिल रहे दो-दो वायरस, बीमारी की पहचान में बढ़ रहीं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जनपद में मौसम के उतार-चढ़ाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इस बदलते मौसम से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। लोगों को जुकाम, बुखार, उल्टी व दस्त की शिकायतें हो रही हैं। हालांकि कुछ मरीज अजीब तरह की बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्हें जुकाम-बुखार के साथ गले में खराश, सूखापन और जोड़ों में दर्द जैसी शिकायतें हो रही हैं। उनमें मिश्रित वायरस पाए जा रहे हैं। इससे उनके रोगों की पहचान नहीं हो पा रही है। बीमार पड़ने पर डॉक्टर हीलाहवाली न करने और तत्काल उपचार कराने की सलाह दे रहे हैं।
जनपद में पिछले चार दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। यहां कभी तेज धूप निकल आती है, कभी बादल छा जाते हैं और कभी बारिश शुरू हो जाती है। यह मौसम लोगों को बीमार बना रहा है। जिला अस्पताल के डॉ. संतोष ने बताया कि बदलते मौसम से लोगों के स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ रहा है। आजकल मिक्स वायरस के कुछ केस आ रहे हैं। इटीरो व अरबो वायरस मरीजों को एक साथ जकड़ रहे हैं। साधारण पैथोलॉजी लैब में दोहरे संक्रमण की पहचान नहीं हो पाती है। ऐसे में मरीजों का ब्लड सैंपल प्रयागराज मेडिकल कॉलेज या लखनऊ पीजीआई भेजा जाता है। वहां माइक्रो बायोलॉजी लैब में जांच के बाद परेशानी का पता चलता है। ऐसे लोगों में जुकाम-बुखार के साथ गले में खराश, सूखापन और जोड़ों में दर्द की दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन





डॉ. संतोष ने बताया कि दोहरा संक्रमण समय से इलाज न मिलने पर खतरनाक साबित हो सकते हैं। मरीज आम बीमारी समझकर अस्पताल नहीं पहुंचते और मेडिकल स्टोर से दवा लेकर काम चलाने की कोशिश करते हैं। इसके बाद ज्यादा बीमार पड़ने पर अस्पताल आते हैं। इस तरह की लापरवाही मरीजों की जान के लिए खतरा बन सकती है। दोहरे संक्रमण की रिपोर्ट मिलने में भी 24 से 48 घंटे लग जाते हैं। ऐसे में किसी तरह की हीलाहवाली ठीक नहीं है। अगर किसी को परेशानी होती है तो तत्काल चिकित्सकीय सलाह लें और इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें