अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में मंगलवार रात दो लोगों की मौत हो गई।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नंदौली निवासी सिद्धनाथ (62) मंगलवार रात अल्लीपुर ओवरब्रिज की सड़क पार कर रहा था। फतेहपुर से कानपुर की ओर जाने वाली लेन पर किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी की मौत हो गई। पुलिस ने जेब से आधार कार्ड के जरिए परिजनों को सूचना दी।
उधर, मलवां कस्बे में मानसिक बीमार एक महिला को ओवरब्रिज के पास सड़क पार करते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पहचान को शव मार्च्युरी हाउस में रखवाया है।