असोथर। थाना क्षेत्र के कौड़र गांव में वर्चस्व के विवाद में रविवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों से 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक पक्ष ने कुल्हाड़ी से हमला का आरोप लगाया है। एक पक्ष की विमला ने बताया कि गांव का कुलदीप घर आकर गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर डंडे से पीटने लगा। कुलदीप ने अपने भाई संदीप और दिलीप को बुला लिया। तीनों ने जेठानी सुमेरकली को डंडे से पीटकर जान से मारने की धमकी दी। उधर, दूसरे पक्ष से सुमित्रा ने बताया कि उसकी पुत्री दीपिका पर गांव के धर्मेंद्र, रवेंद्र, जितेंद्र, सुमेरकली, विमला देवी, कोमल, नीरज, गुड्डू ने कहासुनी पर कुल्हाड़ी और लाठी डंडे से हमला किया। सिर पर चोट लगने से पुत्री बेहोश हो गई। जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक पक्षों में वर्चस्व का विवाद है।