फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खंती में ट्रैक्टर पलटने में दो मजदूरों की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां थानाक्षेत्र के नसीरपुर बेलवारा गांव के पास रविवार को ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई, वहीं चालक और एक मजदूर घायल हो गया।
विज्ञापन

राधानगर थानाक्षेत्र की नई बस्ती निवासी रामकुमार (25), संजय, बक्सपुर निवासी सूरज (27) मजदूरी करते हैं। राधानगर के ही ट्रैक्टर चालक आशीष के साथ तीनों मलवां के रावतपुर से राधानगर जा रहे थे। ट्रैक्टर के पीछे टैन्चर मशीन (पाइप लाइन डालने वाली मशीन) लगी थी। नसीरपुर मोड़ पर तेज रफ्तार की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे चारों लोगों को बाहर निकाला। मौके पर पुलिस ने रामकुमार और सूरज को मृत पाया। ट्रैक्टर चालक आशीष और मजदूर संजय को घायल अवस्था में निकाला गया। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। ट्रैक्टर मालिक राजन गुप्ता ने बताया कि ठेकेदारी में ट्रैक्टर चलवाते हैं। ट्रैक्टर से मजदूर आ रहे थे। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसा रफ्तार ज्यादा होने की वजह से होना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें