फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए।
सदर कोतवाली क्षेत्र के आधारपुर गांव निवासी गंगाराम का 17 वर्षीय पुत्र अंकुश अपने गांव के ही साथी सतेंद्र (18) के साथ ललौली बहन के घर चार दिन पहले बाइक से गया था। लौटते समय सिधांव के पास किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार अंकुश की मौत हो गई थी। वहीं सतेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। डाक्टर ने शनिवार रात जवाब दे दिया। परिजन उसे गांव लेकर आ रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उधर, किशनपुर थाना क्षेत्र के मनीपुर सेमरिया गांव निवासी मलखान सिंह रविवार शाम चित्रकूट कामतानाथ स्वामी के दर्शन कर बाइक से घर लौट रहे थे। बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र बीरा मुसीवा गांव के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार मलखान सिंह की मौत हो गई। हादसे की खबर आते ही परिजनों का हाल बेहाल हो गया। इधर, हथगाम थाना क्षेत्र के पोखीपुर गांव निवासी ओम प्रकाश पत्नी सुनीता व मां लक्षिया देवी को बाइक से लेकर शहर आ रहा थ। सुल्ताननगर के पास बाइक सवार की टक्कर से तीनों घायल हो गए।
बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी सौरभ सैनी बाइक से बिंदकी आ रहा था। रास्ते में उसे चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गया। ललौली रोड स्थित पेट्रोल पंप का सेल्समैन जगदीश पाल ड्यूटी के बाद गांव गंधर्पी जा रहे थे। कस्बे में ही किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गया। महाजनीगली में ई रिक्शा पलटने में ठठराही निवासी चालक गंगादीन घायल हो गया।