फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क हादसों में युवक समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाह/चौडगरा। गाजीपुर और कल्यानपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के घंसूरपुर निवासी शिवबरन साहू की किराने की दुकान है। उनका 20 वर्षीय पुत्र विवेक उर्फ विनीत साहू सुबह किराने की दुकान का सामान लेने गाजीपुर थाने के शाह कस्बा आया था। वह सामान लेकर घर लौट रहा था। शाह कस्बा ठाकुर शिवप्रताप सिंह इंटर कालेज के पास बाइकों की भिड़ंत में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दूसरी बाइक का सवार भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विवेक को मौके पर मृत पाया। विवेक से बड़ा भाई शैलेश व छोटा भाई सचिन है। हादसे से मां पुष्पा का हाल बेहाल दिखा। उधर, कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव इटरौरा पिलखिनी निवासी स्व. श्रीपाल की 65 वर्षीय पत्नी दुलारी देवी सुबह खेत काम करने जा रही थी। पिलखिनी गांव के सामने हाईवे पार करते समय चौडगरा की ओर से आ रहे कंटेनर ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से महिला उछलकर दूर गिरी। महिला को पीएचसी गोपालगंज पहुंचाया गया। डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला का इकलौता पुत्र रामप्रकाश दुबई में नौकरी करता है। महिला पौत्र करन के साथ घर में रहती थी। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर भाग निकला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें