फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: महिला वार्डन समेत दो ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला वार्डन समेत दो लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कमलानगर निवासी विजय शंकर अवस्थी की पत्नी राधा अवस्थी (55) महिला डिग्री कॉलेज में वार्डन थी। वह रात को पौत्र के साथ कमरे में सो रही थी। शनिवार सुबह नींद खुलने पर पौत्र ने दादी को फंदे से लटका देखकर शोर मचाया। बेटा राजीव, पति और बहू पहुंचे और फंदा काटकर शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

उधर, राधानगर थाना क्षेत्र के श्यामनगर पीएसी टंकी के सामने रहने वाले निवासी धर्मेंद्र यादव (32) ई-रिक्शा चालक था। शनिवार को कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन मानसिक तनाव के चलते फंदा लगाने की बात कह रहे हैं। मृतक का पिता रामशरण यादव पुलिस अधीक्षक आवास में अर्दली है। भाई धीरेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें