फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ठंड लगने से दो किसानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम/अमौली। अलग- अलग स्थानों पर खेत पर काम कर रहे दो किसानों की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि ठंड लगने से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र से चक इटैली निवासी किशन पाल (55) रात में गेहूं की फसल में सिंचाई कर रहे थे। खेत में ही किसान की हालत बिगड़ी,- तो किसी तरह से घर पहुंचे। परिजन घरेलू उपचार कर रहे थे, तभी किसान की मौत हो गई। किसान के भाई किशन लाल ने बताया कि बड़े भाई को भोर पहर खेत पर ठंड लगने से मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

वहीं, चांदपुर थाने के रनूपुर निवासी छेदालाल पाल (38) ने शुक्रवार रात गेहूं की फसल की सिंचाई की। शनिवार सुबह आकर घर में लेटा रहा। हालत बिगड़ने पर उन्हें सरकारी अस्पताल में दिखाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान सिया देवी उत्तम ने बताया कि किसान की ठंड लगने के मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें