फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो डॉक्टर, वह भी छुट्टी पर, मरीज किसे दिखाएं

Tue, 31 Oct 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-8-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर में मरीजों का इलाज करते फार्मासिस्ट बुद्धि लाल गुप्ता। संवाद
विज्ञापन

फार्मास्टि के भरोसे चल रहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
असोथर। लाख सख्ती के बाद भी सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रहीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दो डॉक्टरों की तैनाती के बाद भी मौजूदा समय कोई नहीं है। हाल यह है कि आसपास के मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। मरीज अस्पताल के फार्मास्टि से दवाएं लेकर चले जाने के लिए मजबूर हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. राघवेंद्र सिंह और डॉ. अनुज कुमार यादव की नियुक्ति है। सोमवार को डॉ. सिंह और डॉ. अनुज के अस्पताल में नहीं होने से मरीजों को परेशानी हुई। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सुनील कुमार घंटों डॉक्टर का इंतजार करने के बाद फार्मासिस्ट से दवा लेकर चले गए। कौडर निवासी रामगुलाम को तीन दिन से बुखार है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बजे आए, लेकिन डॉक्टर न मिलने कारण फार्मासिस्ट से दवा लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में असोथर निवासी रानी अपने नाती कृष्ण का इलाज कराने पहुंची थी। वह भी दवा लेकर चली गई। फार्मासिस्ट ने बताया डॉ. अनुज कुमार यादव फतेहपुर गए हैं। चिकित्सा प्रभारी राघवेंद्र सिंह 17 अक्तूबर से अस्पताल नहीं आए। इनके पास धाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी कार्यभार है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि डॉ. राघवेंद्र सिंह अवकाश पर हैं। डॉ. अनुज के बारे में जानकारी ली जाएगी। अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए डॉक्टर की मौजूदगी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें