फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो सी-आर्म मशीन, फिर भी नहीं होते ऑपरेशन

Sun, 14 Apr 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-33-अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में रखी सी-आर्म मशीन। संवाद
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में एक सप्ताह में होते हैं करीब 40 हड्डी से जुड़े आपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सदर अस्पताल में दो-दो नई सी आर्म मशीनें हैं, लेकिन संचालित एक भी नहीं हो रही है। इससे हड्डी रोगी मरीज सप्ताह भर से आपरेशन की राह देख रहे हैं। जिला अस्पताल में सप्ताह भर में औसतन 40 हड्डी रोगियों का आपरेशन होता है।
जिला अस्पताल में सी-आर्म मशीन लगातार खराब हो रही थी। इससे लगभग डेढ़ महीने से हड्डी आपरेशन में दिक्कत आ रही थी। इसे जैसे-तैसे सही करके आपरेशन किया जा रहा था। यह मशीन फिर खराब हो गई है। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में लगाने के लिए दो नई मशीन खरीदी।
विज्ञापन

टेक्नीशियन ने जिला अस्पताल में मशीन को स्टॉल किया, तो अर्थिंग की समस्या सामने आई। अर्थिंग आने की वजह से नई मशीन भी खराब होने का कारण बताते हुए स्टॉल नहीं किया। अर्थिंग की समस्या का दूर किया जा चुका है, लेकिन अब टेक्नीशियन आने में देरी हो रही है।
इससे मशीन स्टॉल नहीं हो पा रही है और हड्डी रोगी के आपरेशन नहीं हो रहे हैं। दरअसल ये मशीन एक्स-रे की तरह काम करती है और आपरेशन के दौरान हड्डी जोड़ने के लिए सही जगह पर स्क्रू लगाने में मदद करती है। मशीन के काम नहीं करने से हड्डी रोगी आपरेशन बंद हैं और अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

कोट्स
नई मशीन आ चुकी है। उसके स्टालेशन में दो-तीन दिन लग सकता है। ये काम टेक्निशियन का है। उसे पहले ही बुलाया जा चुका है। पीके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
सी आर्म मशीन का काम
सी आर्म मशीन हड्डी से जुड़े ऑपरेशन के काम में आती है। इस मशीन के जरिए डॉक्टर ऑपरेशन के दौरान हड्डी या अंदर की जगह को स्क्रीन पर देख पाते हैं। इसके जरिए माइनर से लेकर बड़ा ऑपरेशन किया जा सकता है। कौनसा स्क्रू, रॉड, कहां डालनी है ये इस मशीन के आधार पर ही लगाए जाते हैं। इस मशीन के बिना ऑपरेशन करना असंभव होता है। इसीलिए सी आर्म मशीन बहुत उपयोग होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें