फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के सुजरही चौराहे के पास शनिवार को बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। किशुनपुर थाना क्षेत्र के ब्योंटी निवासी धर्मेंद्र कुमार चचेरे भाई श्रीकेशन के साथ बाइक से खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन स्थित ससुराल जा रहा था। धर्मेंद्र जैसे ही सुजरही चौराहे के पास पहुंचा पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार दोनों युवक मार्ग पर गिरकर घायल हो गए। सीएचसी हरदों में इलाज के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें