फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शिक्षक दंपती के घर से ढाई लाख की चोरी

Sun, 08 Oct 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शिक्षक दंपती के घर का ताला तोड़कर चोर जेवरात, नकदी समेत करीब ढाई लाख माल चुरा ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज निवासी रामरतन मुरादीपुर स्थित निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उनकी पत्नी रेखारानी भी शहर के एक स्कूल में पढ़ाती है। शिक्षक ने बताया कि घर में ताला लगाकर शुक्रवार को स्कूल चले गए थे। उनकी पत्नी भी स्कूल गई थी।
विज्ञापन

बेटा आकाश स्कूल से दोपहर बाद घर पहुंचा। उसने घर का ताला टूटा देखा। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर तोड़कर चोर सोने और चांदी के जेवरात, 31 हजार रुपये नकदी चुरा ले गए हैं। जेवरातों की कीमत करीब दो लाख रुपये के आसपास है। घटना की सूचना पर पुलिस जांच को पहुंची। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें