फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात युवक ने महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर युवक वहां से भाग निकला। महिला के प्रार्थनापत्र पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि बुधवार की रात वह घर में अकेली थी। रात में गांव का एक व्यक्ति घर के अंदर आ गया और दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। यह देख युवक वहां से भाग निकला।
जानकारी होने पर महिला के घरवाले खेत से घर पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की। परिजन, महिला को लेकर गुरुवार की सुबह थाने पहुंचे और प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर किशनपुर जेपी शाही ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें